School on Wheels classes started at Sultan ganj ki pulia, Agra 09-Oct-19


    sowcssgp19images/events/2019/sowcssgp19/71739452_2466020783473454_6810092860273065984_o.webp
  • images/events/2019/sowcssgp19/71751561_2466020773473455_4382101745665310720_o.webp
  • images/events/2019/sowcssgp19/72207504_2466020756806790_5353544230427951104_o.webp
  • images/events/2019/sowcssgp19/72580589_2466021086806757_4378841019379089408_o.webp

भारत जैसे देश मे करोड़ों बच्चे अभी भी भूख से लड़ रहे हैं जिनकी प्राथमिकता अभी भी रोटी है, अच्छी शिक्षा उनसे कोसों दूर है। ऐसा ही एक समुदाय सुल्तान गंज की पुलिया पर अपना जीवन यापन कर रहा है और उनके बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों से अभाव ग्रस्त है। एक पहल विगत कई दिनों से इस वर्ग को शिक्षित करने के लिए चिंतित था, फिर इनके परिवारों से निरंतर सम्पर्क बनाने के बाद इनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करी गई और इन्ही की झुग्गी झोपड़ियों के बीच एक पहल के नए स्कूल का जन्म हुआ। प्रारम्भिक दौर में करीब 15 बच्चों ने पढ़ने की इच्छा जताई है जो कि एक अच्छी पहल के लिए पर्याप्त है। जल्द ही इन बच्चों को एक पहल द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और संस्कारों से भी जोड़कर मुख्यधारा में लाया जाएगा। एक पहल संस्था वर्तमान में करीब 650 बच्चों की शिक्षा एवं सर्वागींण विकास के लिये कार्यरत है और स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से विभिन्न जगहों पर प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान कर रही है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि ऐसे और भी कई शिक्षा से वंचित बच्चों को हमारे संज्ञान में लाएँ, और इस अच्छी पहल में भागीदार बनें।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved